Zee को मिला FIFA World Cup 2026 का ब्रॉडकास्ट राइट्स, 2034 तक दिखेंगे बड़े टूर्नामेंट

नई दिल्ली। भारत में फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर है। Zee Entertainment Enterprises ने FIFA के साथ बड़ा ब्रॉडकास्टिंग समझौता किया है, जिसके तहत FIFA World Cup 2026 समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स का प्रसारण अब Zee नेटवर्क पर किया जाएगा।

इस डील के तहत Zee को 2030 वर्ल्ड कप, 2027 विमेंस वर्ल्ड कप और कुल 38 अंतरराष्ट्रीय FIFA इवेंट्स के प्रसारण अधिकार मिले हैं। कंपनी 2034 तक FIFA के प्रमुख टूर्नामेंट्स को कवर करेगी।

Zee ने बताया कि वह “Unite8 Sports” ब्रांड के तहत चार नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने जा रहा है, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा के HD चैनल शामिल होंगे। इन चैनलों पर केवल फुटबॉल ही नहीं बल्कि क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और रेसलिंग जैसे खेल भी दिखाए जाएंगे।

2026 FIFA World Cup का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होगा, जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी। यह अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप माना जा रहा है।

पिछले वर्ल्ड कप के राइट्स भारत में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के पास रहे हैं, लेकिन इस बार Zee ने बड़ी डील हासिल कर खेल प्रसारण बाजार में मजबूत एंट्री की है।

हालांकि कंपनी ने इस समझौते की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील 30 से 60 मिलियन डॉलर के बीच हो सकती है।

इस साझेदारी के बाद भारतीय दर्शक अब वर्ल्ड कप और अन्य FIFA इवेंट्स का प्रसारण हाई क्वालिटी कंटेंट और नए स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *