मुंगेली में महिलाओं ने उठाया नशामुक्ति का बीड़ा, स्व-सहायता समूहों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

मुंगेली। जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचहा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत महिला स्व-सहायता समूहों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को नशे के दुष्परिणामों, उससे बचाव के उपायों और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। महिलाओं को अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में मौजूद महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अपने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने नशामुक्त भारत की शपथ भी ली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *