तलाक के बाद नई जिंदगी को लेकर आकांक्षा चमोला ने खोले राज, बोलीं- प्यार के लिए जल्दबाजी नहीं करूंगी

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के 10 साल बाद वह और उनके पति गौरव खन्ना अलग होने का फैसला ले चुके हैं।

शो के पहले एपिसोड में मिले ‘एक्सपोज कार्ड’ के दौरान आकांक्षा ने अपनी जिंदगी का राज शेयर करते हुए कहा कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कोई लड़ाई या कड़वाहट नहीं है, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि अब रिश्ते में पहले जैसी भावनाएं नहीं बची हैं।

जब आकांक्षा से पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा कि वह जल्दबाजी में कोई नया रिश्ता नहीं चाहतीं। वह खुद को समय देना चाहती हैं और अपनी जिंदगी को नए तरीके से जीना चाहती हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी महज 24 साल की उम्र में हो गई थी। 10 साल के रिश्ते के बाद अब वह अपनी सिंगल लाइफ और आजादी को महसूस करना चाहती हैं।

आकांक्षा ने कहा कि गौरव के साथ उनका रिश्ता हमेशा सम्मान और अच्छे अनुभवों से भरा रहा है, लेकिन अब दोनों ने मिलकर अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *