राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

लखनऊ । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की टक्कर के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी दुर्घटना के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और एस्कॉर्ट प्रबंधन में संभावित चूक की जांच करेगी। टीम को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. की अध्यक्षता में गठित इस एसआईटी का उद्देश्य घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाना और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी पड़ताल करना है।

आईजी किरण एस. करेंगे जांच दल की अगुवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से गठित तीन सदस्यीय एसआईटी में पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ किरण एस. को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह को सदस्य बनाया गया है। तीसरे सदस्य के रूप में राम कृष्ण चतुर्वेदी को शामिल किया गया है।

दुर्घटना और सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच

एसआईटी दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ काफिले की सुरक्षा व्यवस्था और एस्कॉर्ट प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी। जांच में यह पता लगाने पर जोर रहेगा कि वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर कोई चूक हुई थी या नहीं।

जांच दल घटना से संबंधित तथ्यों का आकलन कर अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपेगा। इसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *