‘लव एंड वॉर’ के थिएट्रिकल राइट्स 300 करोड़ में बिके, बजट का करीब 85% हुआ रिकवर

मुंबई। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रिलीज से पहले ही बड़ी डील करने में कामयाब रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म के ग्लोबल थिएट्रिकल राइट्स PEN Marudhar ने करीब ₹300 करोड़ में खरीदे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के साथ फिल्म के करीब 85 प्रतिशत प्रोडक्शन बजट की भरपाई हो गई है।

350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

‘लव एंड वॉर’ का अनुमानित प्रोडक्शन बजट करीब ₹350 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में ₹300 करोड़ की थिएट्रिकल डील फिल्म के बजट का बड़ा हिस्सा कवर करती है। PEN Marudhar भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म का वितरण करेगा।

बड़े सितारों की तिकड़ी

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रणबीर और संजय लीला भंसाली करीब 19 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने रणबीर की डेब्यू फिल्म सांवरिया में साथ काम किया था।

फिल्म में रजा मुराद और सुप्रिया पाठक जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘जवान’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर

PEN Marudhar इससे पहले RRR, जवान, विक्रम और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी रही है। कंपनी आने वाले समय में तुम्बाड 2 और शाहरुख खान की किंग को भी थिएटर तक पहुंचाएगी।

21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की थिएट्रिकल डील के बाद अब इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *