कांग्रेस पार्टी से लगातार जुड़ रहे कबीरधामवासी, करेंगे समाज विकास के लिए कार्य मंत्री अकबर ने दिलाई सदस्यता

मंत्री अकबर से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश

कवर्धा। प्रदेश के राजधानी रायपुर में कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के समक्ष कवर्धा विकासखंड के कई ग्रामों के गणमान्य नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। सभी मंत्री महोदय अकबर जी के विकास कार्यों और उनकी सादगी से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली,सभी ने कांग्रेस पार्टी और समाज के हित में काम करने की बात कही सदस्यता ग्रहण करने वालों में ग्राम पंचायत लिमो के सरपंच प्रतिनिधि मन्नु धुर्वे, गोपाल दास (गघला), मंशा राम साहू, ग्राम पंचायत धमकी के सरपंच प्रतिनिधि यश कुमार साहू, बलदेव साहू, ग्राम जुनवानी के दीपक साहू , ग्राम भेदली के खेमराज साहू तथा ग्राम पंचायत लासाटोला के सतीश खाण्डे, हेमु सोनवानी शामिल है। ये सभी लोग मंत्री अकबर के समक्ष उनके शासकीय निवास कार्यालय, रायपुर पहुंचे थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीति-नीति व सिद्धांत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों तथा कवर्धा के विधायक व कैबिनेट मंत्री की सक्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के उपाध्यक्ष भागवत साहू , जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के महामंत्री अमित अवस्थी, शोभा राम साहू , पप्पू साहू (लिमो), शेख मोहम्मद सोनू खान (पोड़ी) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *