शरद पूर्णिमा पर लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रास पूर्णिमा या शरद पूर्णिमा कहा जाता है। शरद पूर्णिमा की रात्रि पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। चंद्रमा की किरणें अमृत की वर्षा करती हैं सभी पूर्णिमा तिथियों में शरद पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि सोलह कलाओं का संयोजन एक आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण करता है। भगवान श्रीकृष्ण को सोलह कलाओं से परिपूर्ण अवतार माना जाता है। ऐसे में इस दिन चंद्रदेव की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कई जगहों पर शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं।

शरद पूर्णिमा कब है?
इस साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 29 अक्टूबर को रात में 01 बजकर 53 मिनट पर होगा। उदया तिथि और पूर्णिमा के चंद्रोदय का समय दोनों ही 28 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है, इसलिए 28 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. उस दिन रात्रि में पूजा के 3 शुभ मुहूर्त हैं. शुभ-उत्तम मुहूर्त रात 08 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 29 मिनट तक, अमृत-सर्वात्तम मुहूर्त 10 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक और चर-सामान्य मुहूर्त 12 बजकर 05 मिनट तक से 01 बजकर 41 मिनट तक है। रात में इन तीनों मुहूर्त में आप कभी भी मां लक्ष्म की पूजा कर सकते हैं।

शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण
2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगेगा। ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि 01 बजकर 06 मिनट पर प्रारंभ होहा और रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्रग्रहण भारत में नजर आएगा, जिसके चलते इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पूर्व से प्रारंभ होता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *