तमिलनाडु में राजनीतिक भूचाल: AIADMK बंटा, सीएम विजय को मिला फ्लोर टेस्ट से पहले समर्थन

चेन्नई | तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। राज्य में सरकार गठन से पहले मुख्यमंत्री विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को समर्थन देने के लिए बीजेपी की सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके (AIADMK) के दो गुटों में विभाजन हो गया है।

AIADMK के वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम और  वेलुमणि के नेतृत्व वाले गुट ने स्पष्ट किया है कि वे 13 मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय थलापति  के नेतृत्व वाली TVK को अपना समर्थन देंगे। शनमुगम ने कहा, “हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। लोगों का जनादेश TVK के लिए नहीं, बल्कि विजय को मुख्यमंत्री बनाने के लिए है। हम मुख्यमंत्री विजय को बधाई देते हैं और उनकी सरकार का समर्थन करेंगे।”

शनमुगम ने यह भी बताया कि पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी का इरादा DMK के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने का था, लेकिन इस कदम के खिलाफ विधायक वेलुमणि ने तत्काल पार्टी की महापरिषद की बैठक बुलाने की मांग की। इस बैठक के बाद पार्टी के बागी गुट ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया।

विधानसभा सीटों का गणित:

* पहली बार चुनाव लड़ रही TVK ने  108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
* बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता थी, यानी TVK को 10 सीटें कम रही।
* विजय को दो विधानसभा सीटों से जीत मिली, जिसमें से एक खाली करनी होगी, जिससे TVK की सीटें घटकर  107 हो जाएंगी।
* सहयोगी दलों में कांग्रेस (5 विधायक), CPI, CPI(M), VCK और IUML (2-2 विधायक) शामिल हैं। इन सभी को जोड़कर गठबंधन की कुल संख्या **120** पहुंच गई है।

विपक्ष:

* DMK: 59 सीटें
* AIADMK: 47 सीटें
* BJP: 1 सीट

इस समर्थन के ऐलान के साथ ही मुख्यमंत्री विजय थलापति की अगुवाई वाली TVK सरकार के लिए रास्ता साफ हो गया है। 13 मई को फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा में बहुमत साबित करना अब केवल औपचारिकता बन गया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *