नई दिल्ली |केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं क्लास का रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने वाला है। इसे लेकर बोर्ड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार डिजिलॉकर (DigiLocker) ने छात्र और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट दिया है।
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी द्वारा संचालित डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द ही डिजिलॉकर पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को APPAR ID की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे वे आसानी से अपना रिजल्ट डिजिलॉकर से देख सकेंगे।
विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि CBSE अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के रिजल्ट जारी करता है, डिजिलॉकर का यह अपडेट छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड किसी भी समय 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है।
छात्र अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं।
इस कदम से छात्रों को रिजल्ट देखने में आसानी होगी और उन्हें APPAR ID जैसी जानकारी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद छात्र आगे की पढ़ाई या करियर विकल्पों के लिए आवश्यक कदम उठा सकेंगे।