मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं सुष्मिता, मोनोकिनी में तस्वीर वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को आज भी लाखों लोग पसंद करते हैं। वह इस वक्त मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं हैं (Sushmita Sen Maldives Vacation)। जी हाँ और मिली जानकारी के तहत सुष्मिता सेन यहां पर अपनी बेटी रेने के साथ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वहीं अब वहां से उनके फोटोज भी सामने आ रहे हैं जो बेहतरीन हैं। सुष्मिता सेन ने अपने वेकेशन की तस्वीरों की झलक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई है जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल इस दौरान सुष्मिता सेन अपनी सनकिस्ड तस्वीर में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

केवल इतना ही नहीं, सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर इस वेकेशन का एक शानदार वीडियो भी शेयर किया है जो बेहतरीन है। वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता सेन मालदीव में पूल का मजा ले रही हैं। जी हाँ और अब सुष्मिता सेन का ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और वह उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, ड्रोन की मदद से सुष्मिता इस खूबसूरत आईलैंड को दिखा रही हैं जो आप देख सकते हैं। वैसे सुष्मिता के इस अंदाज को देख फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं और सभी उन्हें बेहतरीन बता रहे है।

एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- ‘क्वीन आखिर क्वीन ही रहती है।’ तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा- ‘क्या बात है परफेक्ट।’ इन दिनों एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के इस लुक की काफी तारीफ़ हो रही है। वैसे सुष्मिता का वीडियो वायरल होने के चलते वह चर्चाओं का भी हिस्सा बन गई है। सुष्मिता के काम के बारे में बात करें तो वह अब तक कई मूवीज में दिख चुकीं हैं और आखिरी बार आपने उन्हें आर्या 2 में देखा होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *