किरन्दुल-लौहनगरी किरन्दुल में 22 जून बुधवार को एनएमडीसी किरन्दुल काम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक आर गोविन्दराजन ने विगत लंबे समय से प्रतीक्षारत नेपाली समाज,कुर्मीसमाज,निषाद समाज एवं हल्बा समाज के सामाजिक भवनों हेतु भूमि आबंटन सम्पन्न किया।आर गोविंदराजन के इस नेक सामाजिक कार्य से सभी समाज एवं नगर में हर्षोल्लास के साथ गोविंदराजन की भूरी भूरी प्रशन्सा की जा रही है। कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक बी के माधव, परियोजना के विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों साथ नेपाल समाज,कुर्मी समाज निषाद समाज,हल्बा समाज के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे।
