कुम्हारी निकाय की आर्थिक स्थिति जानने पहुंची राज्य वित्त आयोग की टीम
कुम्हारी। नगर पालिका परिषद स्थित सभागार में निकाय के आर्थिक स्थिति एवं नागरिक सुविधाओं के संबंध में बैठक आहूत की गई जिसमें राज्य वित्त आयोग के सचिव सतीश पाण्डेय व संयुक्त सचिव जसविन्दर सिंग विरदी उपस्थित हुए।वित्त आयोग के सदस्यों द्वारा पालिका के प्रतिनिधियों से पालिका स्तर पर सामने आने वाली समस्याओ से जुड़े फीडबैक लिया गया एवं पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर द्वारा नगरीय निकायों की राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने हेतु कई विषयों पर चर्चा एवं बात रखी गई। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में बताया गया व नगरपालिका की आर्थिक स्थिति और नागरिक सुविधाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से आए हुए आयोग के सदस्यों को जानकारी दी गई। प्रेजेंटेशन में पालिका की वर्तमान वित्त स्थिति आर्थिक स्रोत व वार्षिक बजट का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। यही नहीं अपितु आए हुए वित्त आयोग के सचिव को पालिका क्षेत्र की सामान्य जानकारी व मूलभूत सुविधाओं एवं सेवाओं की उपलब्धता के बारे में अवगत भी कराया गया। जिसके अंतर्गत सीवरेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई सुरक्षा व प्रकाश प्रबंधन, सार्वजनिक उद्यान, बैडमिंटन कोर्ट, व्यायाम शाला, गौठान, जैसे महत्वकांक्षी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया वहीं प्रजेंटेशन द्वारा निकाय में आय के स्रोतों के संबंध में भी बताया गया जिसमें राज्य शासन अनुदान, पालिका क्षेत्र में संपत्ति कर, समेकित कर एवं शिक्षा उपकर जलकर इनके अतिरिक्त मोबाइल टावर नवीनीकरण शुल्क, होर्डिंग्स बोर्ड शुल्क, अनुज्ञप्ति एवं गुमास्ता शुल्क, भवन अनुज्ञा, सामुदायिक व सांस्कृतिक भवन से शुल्क, डोर टू डोर कलेक्शन, वाहन एवं साइकिल स्टैंड से किस प्रकार लोगों सुविधा प्रदान कर पालिका की आर्थिक स्थिति को मज़बूत किया जा सके ये जानकारी दी गई।

बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा पालिका में आय की वृद्धि हेतु सुझाव भी मांगा गया। बैठक में उपस्थित पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने बताया कि नगर पालिका परिषद कुम्हारी का वार्षिक बजट 5 करोड़ से 300 करोड़ हो गया है जो निश्चित ही क्षेत्र में बढ़ रहे विकास कार्यों व लोगों की सुविधाओं को बेहतर करने का मुख्य परिणाम है। आज पालिका क्षेत्र में कई बड़े राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट बनकर तैयार है जिससे नगर का भविष्य एक बेहतर सुनियोजित उन्नति की ओर अग्रसर है निश्चित ही ये योजनाएं पालिका क्षेत्र के रहवासियों व पालिका की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करेगी। बैठक में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के. रवि कुमार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा, पार्षद मनहरण यादव, थनेश पटेल, ओमनारायण वर्मा, प्रमोद चंद्राकर, महेश सोनकर, यूजेन्द्र साहू, सुधाकर त्रिपाठी, लोकेश साहू, नीतू रावते जानकी ध्रुव, लता खैरवार, ललिता ध्रुव, शांति टंडन, सती यादव, कुमारी बाई निषाद, एल्डरमैन पवन अग्रवाल, अशोक साहू सहित पालिका प्रशासन में राकेश साहू, हरिकिशन पवरिया, नितिन श्रीवास, संजय आईच, रेवती रमन, अविनाश देवांगन, विशाल साहू व परगनिया उपस्थित रहे ।