छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलास्तरीय वार्षिक पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न

कलेक्टर दीपक सोनी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

किरंदुल-छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारों के सबसे बड़े संघ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दंतेवाड़ा का वार्षिक सम्मेलन 22 जून को दंतेवाड़ा के नवीन ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि छविंद्र कर्मा उपाध्यक्ष औषधि एवम पादप बोर्ड तथा विशिष्ट अतिथि गण पायल गुप्ता अध्यक्ष नगरपालिका दंतेवाड़ा,मृणाल राय अध्यक्ष नगर पालिका किरंदुल,अवधेश सिंह गौतम अध्यक्ष जिला कांग्रेस दंतेवाड़ा,सुलोचना कर्मा सदस्य जिला पंचायत दंतेवाड़ा,चेतराम अट्टामी अध्यक्ष जिला भाजपा दंतेवाड़ा,ओजस्वी भीमा मंडावी अध्यक्ष जिला भाजपा महिला मोर्चा,ए के सिंह सचिव मेटल माइन वर्कर्स यूनियन किरंदुल,आशीष यादव सचिव मेटल माइन वर्कर्स यूनियन बचेली एवं जिला पत्रकार सम्मेलन के अध्यक्ष अरविंद अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं सुकमा तथा बीजापुर के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम माँ दंतेश्वरी के तेलचित्र पर माल्र्यापण कर दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

प्रथम सत्र में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में दंतेवाड़ा जिले में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार की सरहानीय भूमिका एवं दंतेवाड़ा जिले के विकास की गाथा में पत्रकारों की भूमिका की सराहना की।श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई के वार्षिक पत्रकार सम्मेलन के द्वितीय सत्र में मौजूद मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा के कलेक्टर दीपक सोनी ,एवं विशिष्ट अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कार्मिक प्रमुख बी के माधव,एनएमडीसी बचेली परियोजना के कार्मिक प्रमुख धर्मेंद्र आचार्या,आर्सेलर मित्तल कंपनी के कार्मिक प्रमुख डी सतीश,अनुविभागीय अधिकारी दंडाधिकारी बड़े बचेली अरुण कुमार सोम एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने माँ दंतेश्वरी के तेल चित्र पर माल्र्यापण कर जिला पत्रकार संघ के वार्षिक सम्मेलन की शुरुआत की।

 

मुख्यअतिथि एवं उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथिगणों ने अपने संबोधन में दंतेवाड़ा जिले के विकास की गाथा में पत्रकारों को एक अहम कड़ी निरूपित किया । श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला स्तरीय वार्षिक पत्रकार सम्मेलन के तृतीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से आज़ाद सक्सेना को जिला अध्यक्ष एवं जितेंद्र चौधरी को महासचिव के लिए चुना गया एवं जिला संयोजक प्रदीप सिंह गौतम एवं राजेन्द्र सक्सेना को चुना गया इसके साथ ही जिला संरक्षक , कार्यकारी अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष ,सहसचिव,कोषाध्यक्ष ,कार्यालय सचिव पदों पर भी नियुक्ति की गई ।इस अवसर पर पत्रकार रामकृष्ण बैरागी,संजीव दास,रवि दुर्गा,शेखर दत्ता,एस एच अज़हर, किशोर जाल,राम बाबू तथा जिले के अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *