छत्तीसगढ़ पाठय् पुस्तक निगम के अध्यक्ष शौलेश नितिन त्रिवेदी जी का युवा पत्रकार अजय नेताम ने फूल माला के साथ स्वागत अभिनंदन किया 

तिल्दा नेवरा  असत्य पर सत्य की , बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा का पर्व ग्राम सासाहोली में शुक्रवार को धुमधाम व हर्षों उल्लास पूर्वक मनाया गया हदृय स्थल गांधी चौक से शाम पाँच बजे के लगभग लकां आदिपति रावण अपने रथ पर सवार होके अपनी राक्षतो की टोलियो के साथ बाजे गाजे के साथ श्री राम चन्द्र जी, लक्ष्मण भैया, भरत, शत्रुहन सहित वानर दलो की टोलीयां  डिजे की धुन में श्री राम जी की भक्ति गितो के साथ शोभा यात्रा निकाई गई थी जो की वानरो दलो द्वारा नाचते गाते  रावण भाठा के रंग मंच में जाके रूकी उसके पशच्चात दशहरा उत्सव पर्व का कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो द्वारा लखन सिया बर रामचद्रं जी की पुजा अर्चना की व फूल माला चढाया गया। मुख्य अतिथी छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष  शैलेश नितिन त्रिवेदी जी का युवा पत्रकार अजय नेताम ने फूल माला से स्वागत अभिन्दन किया इसी प्रकार सभी अतिथीयों का मड़ली के सदस्यो द्वारा स्वागत वंदन किया गया उसके उपंरात दशहरा पर्व राम लिला का मंचन राम लिला मड़ली के सदस्यों द्वारा सुंदर तरीके से प्रस्तुत  किया गया। लंका आदिपति रावण , सिया बर रामचन्द्र, भरत, शत्रुहन ,जामवन्त ,हनुमान जी का रोल बहुत ही अच्छे से समिती के सदस्यों द्वारा किया गया।
असत्य पे सत्य की विजय का पर्व दशहरा के दिन भगवान श्री रामचन्द्र जी ने रावण का संहार किया था सम्पूर्ण भारत में दशहरा का पर्व परम्परागत श्रद्धभावना एवं धुमधाम व उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र जी सत्य मर्यादा न्याय शांति प्रिय परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन सघर्ष पर चलने एवं आर्दश जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

लीला समापन होने पर श्री राम चन्द्र जी और लकां आदि पति रावण राज का युद्ध हुआ और राम जी ने अग्नि बाण से रावण सरकार की पुतला दहन किया उसके उपंरात मुख्य अतिथी त्रिवेदी जी ने दशहरा पर्व पर सभी ग्रामवासियो को शुभकामनांए दी और कहां की बुराई का खात्मा करे तो हमारे अंदर का रावण मरेगा हम लोग हर साल रावण का पुतल दहन करते है।लेकिन अपने अंदर की बुराई ,द्वेस, को भुलकर हमेश सत्य की मार्ग पर चलना ही विजय दशमी का पर्व है।


उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से छ्त्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  शौलेश नितिन त्रिवेदी दी, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री मती आशा यादव, सुनिल सोनी ,अजितेश शर्मा, हरि मार्कडेय ,दिनेश सोनी,जी एमएस अहमद,अनूप रवानी,राजू यादव,योगेन्द्र पटेल, तुलाराम वर्मा,दूर्गेश साहू, द्वारका शर्मा,व लीला मड़ली के सदस्य गण पदुम पटेल, विश्राम चक्रधारी, लच्छु वर्मा, बसंत विश्वकर्मा, अनिल सोनवान, तुकेशवर वर्मा, लेखराम वर्मा राज्य वर्धन बिनकर एवम ग्रामवासियो सहित आस पास गांवो की लोगों की उपस्थिती थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *