शाही अंदाज में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी, विदाई में भावुक हुए अभिनेता

मुंबई। टीवी के लोकप्रिय अभिनेता और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा विवाह बंधन में बंध गई हैं। 6 जुलाई को जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में आयोजित इस शादी समारोह में फिल्म, साहित्य और राजनीति जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की।

शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सबसे अधिक चर्चा उस भावुक पल की हो रही है, जब बेटी की विदाई के दौरान शैलेश लोढ़ा की आंखें नम हो गईं। इस पल ने समारोह में मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को भावुक कर दिया।

शादी समारोह को पारंपरिक और भव्य अंदाज में सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट, पारिवारिक रस्में और सांस्कृतिक माहौल ने आयोजन को खास बना दिया। इस दौरान शैलेश लोढ़ा ने परिवार के साथ जमकर डांस भी किया, जिसकी झलक वायरल वीडियो में देखने को मिल रही है।

दुल्हन बनीं स्वरा लोढ़ा ने पारंपरिक लहंगा-चोली के साथ हैवी ज्वेलरी, मांग टीका और झुमकों से अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। उनका वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और फैंस नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि शैलेश लोढ़ा ने टीवी के चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी बेटी की शादी की तस्वीरें और भावुक विदाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *