तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, तिल्दा-नेवरा तहसील के अध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत का शनिवार सुबह 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ तिल्दा-नेवरा नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहन सिंह राजपूत लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और आम लोगों की समस्याओं को सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय मोहन सिंह राजपूत की अंतिम संस्कार यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निज निवास, नेवरा से निकलेगी।
पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की।