भाजपा जांजगीर-चांपा जिले की स्वच्छता समिति ने शक्ति में चलाया स्वच्छता अभियान एवं किया वृक्षारोपण

सक्ति – जिला स्तरीय स्वच्छ भारत अभियान विभाग जांजगीर चाम्पा मुख्यालय सक्ति
के द्वारा 15 अगस्त अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे स्थानीय गणेशबंध तालाब के उद्यान मे वृहद स्वच्छता साफ सफाई , संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का प्रथम आयोजन किया गया!! उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष शंभू गुप्ता के निर्देशानुसार एवं जांजगीर चाम्पा भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन मे किया गया !! जिले के नवनियुक्त जिला संयोजक दीपक गुप्ता ने संबोधित करते हुए विभाग के कार्य योजना के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला जिला मंत्री संजय रामचंद्र ने स्वच्छता के बारे मे जानकारी प्रदान की साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने स्वच्छता के बारे सजगता बरतने की बात कही !! पूर्व विधायक खिलावन साहू ने संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम को प्रत्येक मंडल स्तर पर करने के लिये मार्गदर्शन दिया !! जिले के भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने अपने उद्बबोधन मे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वच्छ भारत , स्वस्थ भारत , श्रेष्ठ भारत के परिकल्पना को साकार कर आत्मसात करने की बात कही !!


उद्यान को साफ सफाई कर संगोष्ठी कार्यक्रम उपरांत वृक्षारोपण किया गया !! कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवाँगन ने किया एवं आभार प्रर्दशन मंडल महामंत्री रामनरेश किया, स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा जी ,, पूर्व विधायक खिलावन साहू जी , वरिष्ठ मार्गदर्शक रामअवतार अग्रवाल, माँगेराम अग्रवाल , चितरंजय पटेल , जिला मंत्री संजय रामचंद्र , नंदकिशोर तम्बोली , स्वच्छ भारत अभियान जिला संयोजक दीपक गुप्ता , मंडल महामंत्री द्वय रामनरेश यादव , अमन डालमिया , मंडल उपाध्यक्ष गोंविद देवाँगन , नगर पालिका प्रतिपक्ष धनजंय नामदेव , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह , महामंत्री घनश्याम देवाँगन , कृष्ण कुमार देवाँगन अधिवक्ता , एकनाथ जायसवाल , सत्येंद्र सोनी , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्री कसेरा , राजा सोनी , रमेश देवाँगन , दुष्यंत सोनी , संजय देवाँगन , प्रकाश देवाँगन , विष्णु देवाँगन , बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे !!

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *