ईद पर सलमान खान का फैंस को तोहफा, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ रिलीज

मुंबई। ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। सलमान ने अपनी अपकमिंग वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ रिलीज कर दिया है। गाने का वीडियो सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रिलीज हुए इस गाने में सलमान खान अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में एक सैनिक की भावनात्मक कहानी दिखाई गई है, जहां चित्रांगदा का किरदार अपने पति को याद करता है, जो देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात है।

‘मैं हूं…’ गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल और संगीत को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी सलमान के इस नए अवतार की खूब चर्चा हो रही है।

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति पर आधारित कहानी पेश करेगी।

फिल्म का नया नाम भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। पहले इसका नाम सिर्फ ‘मातृभूमि’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। मेकर्स के अनुसार, यह नाम युद्ध की भयावहता के बीच शांति और इंसानियत के संदेश को दर्शाता है।

फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *