अब सस्ता मोबाइल प्लान सिर्फ जियो के अपने फीचर फोन तक सीमित नहीं रहेगा. Reliance Jio ने अपना 123 रुपये वाला 4G फीचर फोन प्लान अब Lava International, itel और Nokia के 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कर दिया है.
TRAI के निर्देश के बाद जियो ने यह बड़ा बदलाव किया है. अब तक यह प्लान सिर्फ Jio 4G फीचर फोन में ही काम करता था, लेकिन अब दूसरे 4G फीचर फोन यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे.
123 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में यूजर्स को मिलेंगे:
- रोज 0.5GB डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- 300 SMS
- Jio ऐप्स का एक्सेस
कम कीमत में मिलने वाला यह प्लान खासतौर पर फीचर फोन यूजर्स और सेकेंडरी मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है.
फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ी राहत
TRAI ने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों से कहा था कि टैरिफ प्लान को किसी खास डिवाइस तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए. इसके बाद जियो ने अपने इस लोकप्रिय प्लान को अन्य कंपनियों के 4G फीचर फोन के लिए भी ओपन कर दिया.
इस फैसले से उन यूजर्स को फायदा होगा जो कम कीमत में कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट सुविधा चाहते हैं, लेकिन जियो का फीचर फोन खरीदना नहीं चाहते थे.
Jio ने लॉन्च किया नया OTT Pass
इसी बीच Reliance Jio ने 200 रुपये का नया OTT Pass भी पेश किया है. इसमें:
- 28 दिन की वैधता
- 30GB डेटा
- अनलिमिटेड 5G
- 15 स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस
यूजर्स को इस पास के साथ YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition और JioHotstar Mobile + Hollywood जैसी सेवाएं मिलेंगी. यह पास रेगुलर मोबाइल रिचार्ज से अलग खरीदना होगा।