साय ने चतुर्भुज विष्णु मंदिर में पूजा कर सुशासन तिहार में ग्रामीणों से किया संवाद

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचकर ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। जनश्रुतियों के अनुसार मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की मानी जाती है, जो इसकी ऐतिहासिक महत्ता को और विशेष बनाती है।

जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मुख्यमंत्री ने मंदिर दर्शन के बाद आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा लाभार्थियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।

सुशासन तिहार के तहत लगातार ग्रामीण दौरे

मुख्यमंत्री साय सुशासन तिहार के अंतर्गत लगातार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां वे सीधे जनता से संवाद कर विकास कार्यों और योजनाओं की स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *