मंडल प्रभारी रामनरेश ने कहा- 2023 के चुनाव में भाजपा जीतेगी चंद्रपुर विधानसभा की सीट
सक्ती- भारतीय जनता पार्टी मंडल मालखरौदा की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई,जिसमें भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले द्वारा नवनियुक्त मंडल प्रभारी रामनरेश यादव शक्ति प्रमुख रूप से मौजूद रहे, इस बैठक में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की प्रमुख रूप से उपस्थित रही, मंडल बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ,तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं मंडल प्रभारी रामनरेश यादव के द्वारा प्रमुख 24 बिन्दुओं पर चर्चा की गई एवं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा एवं सरल पोर्टल संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने एवं प्रत्येक बुथ को मजबूत करने संबंधित बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया एवं 16 जनवरी को अग्रसेन चौक शक्ति में आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता को सक्ती सम्मिलित होने पर चर्चा हुई
15 जनवरी को संपन्न मालखरौदा भारतीय जनता पार्टी मंडल बैठक में मंडल प्रभारी रामनरेश सिंह यादव, संयोगिता सिंह जूदेव, मंडल अध्यक्ष चन्द्र कुमार चन्दा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनरेश साहू, महामंत्री राजेंद्र साहू, अमृत साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम, कार्यसमिति सदस्य चक्रधर साहू, रोहित साहू , गंगाजल,रेशम लाल, नारायण यादव, ओमप्रकाश मौजूद रहे