रणबीर कपूर की नई दिशा: ‘एनिमल पार्क’ नहीं, श्रीराम राघवन की फिल्म में जुटेंगे

मुंबई |  बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों रामायण 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहले खबरें थीं कि इसके बाद वह एनिमल पार्क और फिर ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग करेंगे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। एनिमल पार्क की शूटिंग प्रभास की फिल्म स्पिरिट के रिलीज़ के बाद ही शुरू होगी। स्पिरिट मार्च 2027 में रिलीज़ होगी, उसके बाद संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे। इसका मतलब है कि एनिमल पार्क की शूटिंग मिड 2028 तक ही शुरू हो पाएगी।

इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा है कि रणबीर कपूर श्रीराम राघवन की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में हिस्सा ले सकते हैं। इस फिल्म पर पहले भी 9–10 महीने पहले चर्चा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, रणबीर ने इसके लिए वर्कशॉप की डेट्स निकाली हैं ताकि कोर्ट प्रोसीडिंग्स को सही ढंग से समझकर उनका रोल ऑथेंटिक लगे।

नमित मल्होत्रा ने हाल ही में रामायण के विज़न और स्केल पर बात की। उन्होंने बताया कि पहले इसे तीन पार्ट्स में बनाने का विचार था, लेकिन अब इसे दो पार्ट्स में ही रिलीज़ किया जाएगा। रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल के लिए पहली पसंद माना गया।

अन्य सिनेमा अपडेट:

  • बैकरूम्स का सीक्वल बनाने की घोषणा, केन पार्सन्स ने बताया कि इसमें को-स्क्रीनराइटर भी जुड़ेगा।
  • स्पिरिट के एक अहम सीन के वीडियो लीक होने के बाद मेकर्स ने तुरंत इसे हटवाया।
  • FWICE द्वारा रणवीर सिंह पर बैन लगाने के खिलाफ बॉम्बे सिविल कोर्ट में केस दाखिल।
  • रजनीकांत की थलाइवर 173 अब अश्वत मारीमुथू डायरेक्ट करेंगे, म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *