राज परिवार शक्ति ने किया जिला बनने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

शक्ति को जिले का दर्जा मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात- राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन-

शक्ति- शक्ति को जिले का दर्जा मिलने पर शक्ति रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राज परिवार शक्ति की ओर से आभार व्यक्त किया है, राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि आज शक्ति को जिले का दर्जा मिलना पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है, तथा अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से शक्ति सर्व दृष्टिकोण से सबसे बड़ा क्षेत्र रहा है,एवं वर्षों से शक्ति को जिला बनाए जाने के लिए मांग की जा रही थी जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस कार्य को किया है, जिसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रशंसा की पात्र है, एवं हम सभी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद देते हैं, राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शक्ति को जिले का दर्जा मिलने पर आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में सभी वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा तो वही आज शक्ति की जनता, शक्ति से लगे अन्य विकास खंडों की जनता को जो जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय जाना पड़ता था अब उन्हें शक्ति जिला मुख्यालय से ही अपने सभी प्रकार के कार्य हो जाएंगे, राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री के जांजगीर आगमन के दौरान सर्किट हाउस में उनसे 14 जनवरी मकर सक्रांति पर्व पर शक्ति को जिला बनाने हेतु स्वयं शक्ति आकर इसे जिला घोषित करने का आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल सर्किट हाउस में ही शक्ति के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को यह कहा था कि वह उन्हें शक्ति बुलवाएं तथा जिला बनाने की घोषणा करवाये, तथा राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी की भावनाओं को देखते हुए यह पहल की है, वही जनपद पंचायत शक्ति के सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है, साथ ही स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है,एवम कहा है कि सभी ने शक्ति को जिला बनाने के लिए जो अपना आशीर्वाद दिया है निश्चित रूप से यह क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ा सम्मान है तथा शक्ति रियासत की ओर से समस्त नेताओं का हम आभार व्यक्त कर रहे हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *