रायपुर | राज्य सरकार द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बगार व्यपवर्तन के लिए वर्ष 2024-25 और कोटानाला व्यपवर्तन के लिए वर्ष 2025-26 में जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 05 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
उक्त कार्य के अंतर्गत:
- बगार व्यपवर्तन के लिए 3 करोड़ 72 लाख 74 हजार रूपए
- कोटानाला व्यपवर्तन के लिए 3 करोड़ 33 लाख 20 हजार रूपए
इस स्वीकृति में शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत:
- बगार व्यपवर्तन से 82 हेक्टेयर
- कोटानाला व्यपवर्तन से 75 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।