नई दिल्ली | NEET (UG) 2026 की नई परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बताया कि री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कदम 3 मई को हुई परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद उठाया गया है। अब लगभग 22 लाख छात्र इस निर्णय से राहत की सांस ले सकते हैं।
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें। इसके लिए एनटीए ने ई-मेल (neet-ug@nta.ac.in) और हेल्पलाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 जारी किए हैं।
शिक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल बैठक
नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के सचिव, NTA के महानिदेशक, सीबीएसई अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा संचालन और सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
CBI की कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन की कस्टडी
पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन जयपुर के और दो अन्य हरियाणा के गुरुग्राम व नासिक के हैं। उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी आरोपियों को 7 दिनों की CBI कस्टडी में भेज दिया।
CBI ने बताया कि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है और आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद ही मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
सावधानी का संदेश: NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अफवाहों से प्रभावित न हों और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जा