रायपुर: सीएम साय करेंगे 112 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को रायपुर जिले के समोदा में आयोजित कार्यक्रम में 112 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात आमजन को दी जाएगी।

कार्यक्रम में कुल 21 करोड़ 67 लाख रुपए के 67 कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ 34 लाख रुपए लागत के 29 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

लोकार्पण और भूमिपूजन की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री आरंग क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनमें शामिल हैं—

  • लोक निर्माण विभाग के 9.43 करोड़ रुपए के 3 कार्य
  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 79 लाख रुपए के 5 कार्य
  • नगर पंचायत समोदा के 6.67 करोड़ रुपए के 20 कार्य
  • आरंग नगर पालिका के 4.78 करोड़ रुपए के 39 कार्य

वहीं भूमिपूजन के तहत—

  • लोक निर्माण विभाग के 61.11 करोड़ रुपए के 8 कार्य
  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2.54 करोड़ रुपए के 11 कार्य
  • नगर पंचायत समोदा के 8.70 करोड़ रुपए के 9 कार्य शामिल हैं।

100 बिस्तर अस्पताल का भी भूमिपूजन

मुख्यमंत्री इस अवसर पर नवा रायपुर के सेक्टर-17, कोटरा भाठा में 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल का भी भूमिपूजन करेंगे।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव करेंगे। वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *