राहुल गांधी का मोदी पर हमला: ‘आर्थिक तूफान आ रहा, मोदी देश को छोड़ दुनिया घूम रहे हैं’

रायबरेली | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के पांच देशों के विदेश दौरे पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि संकट के समय प्रधानमंत्री जनता को विदेश जाने से मना कर रहे हैं, जबकि खुद दुनिया भर की यात्रा कर रहे हैं।

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र  रायबरेली  में 19 मई को पहुंचे और चुरुआ हनुमान मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों और वर्तमान आर्थिक संकट पर भी चिंता व्यक्त की।

राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि देश एक बड़े  आर्थिक झटके  की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “मोदी जी का बनाया स्ट्रक्चर, अंबानी-अडानी वाला, अब खड़ा नहीं रहेगा। इसका नुकसान आम जनता को होगा, लेकिन मोदी और बड़े उद्योगपतियों को नहीं। उत्तर प्रदेश और देश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को इसका बड़ा असर पड़ेगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कठिन समय में मोदी सरकार का ध्यान अर्थव्यवस्था पर नहीं है और देशवासियों को विदेश यात्रा से रोकने की अपील कर खुद विदेश में भ्रमण कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के डिप्लोमैटिक टूर  पर हैं। 19 मई की शाम वे  इटली  पहुंचने वाले हैं। इससे पहले वे  संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे  का दौरा कर चुके हैं।

राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि वह मुख्य मुद्दे से भटकना नहीं चाहते और वर्तमान में देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें सबसे गंभीर विषय हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *