ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रपति पुतिन, 12-13 सितंबर को दिल्ली में दौरा

दिल्ली | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में भाग लेने के लिए भारत आएंगे। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि कर दी है।

यह एक साल के भीतर पुतिन का दूसरा भारत दौरा होगा। पिछले वर्ष दिसंबर में वे 23वें India-Russia Annual Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। इस महीने की शुरुआत में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आए थे।

भारत ने 13 जनवरी 2026 को ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता संभाली थी। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सम्मेलन की आधिकारिक थीम, लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया।

पिछले शिखर सम्मेलन में भारत और रूस ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की थी। दोनों देशों के बीच जारी उच्च-स्तरीय संपर्क इस यात्रा से और मजबूत होने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते वैश्विक परिवेश में रूस भारत के लिए अहम सहयोगी है, खासकर रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में। जबकि भारत और अमेरिका के संबंध भी काफी चर्चा में रहे हैं, रूस अभी भी भारत की दीर्घकालीन रणनीतिक हितों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *