आंधी-तूफान से अफरा-तफरी: खैरागढ़ में शराब दुकान का टीन शेड उड़कर गिरा, बड़ा हादसा टला

खैरागढ़ | जिले के जालबांधा इलाके में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण किया। तेज आंधी और तूफान ने इलाके में भारी अफरा-तफरी मचा दी। सबसे बड़ा असर वहां स्थित शराब दुकान पर देखा गया, जहां दुकान के ऊपर लगा विशाल  टीन शेड  तेज हवा के दबाव में उखड़कर दूर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे अचानक मौसम बदल गया और कुछ ही मिनटों में तेज धूलभरी आंधी चलने लगी। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि टीन और लोहे का स्ट्रक्चर जोरदार आवाज के साथ उखड़कर गिर गया।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकान परिसर और आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय ज्यादा भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आंधी के कारण पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल गया। कई जगह पेड़ों की डालियां टूट गईं और छोटे-मोटे नुकसान की खबरें भी सामने आईं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही  आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल शराब दुकान परिसर को सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई जारी है। वहीं, जालबांधा क्षेत्र में  बिजली आपूर्ति प्रभावित  होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *