महाराष्ट्र विधानसभामें गूंजा पेपर लीक का मुद्दा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

 

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विपक्ष ने NEET और TET जैसी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने सदन में कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत और भविष्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में विफल रही है।

वडेट्टीवार ने हाल ही में सामने आए TET पेपर लीक मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा तैयार करने वाली एजेंसियों, संबंधित कंपनियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाना चाहिए।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से महाराष्ट्र की छवि खराब हो रही है, जबकि सरकार इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने में नाकाम दिख रही है। सदन में इस मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *