विधायक विक्रम मंडावी की CM साय से मांग: नक्सली मामलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की अपील

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नक्सली मामलों में वर्षों से जेल में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को रिहा करने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि बस्तर संभाग, विशेषकर बीजापुर जिला, लंबे समय तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। इस दौरान कई ऐसे गरीब और कम पढ़े-लिखे आदिवासी ग्रामीणों को भी नक्सली मामलों में आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया, जिनकी आर्थिक स्थिति और कानूनी जानकारी के अभाव के कारण वे न्याय पाने में असमर्थ हैं।

विक्रम मंडावी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में बस्तर क्षेत्र काफी हद तक नक्सल मुक्त हो चुका है। ऐसे में सरकार द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत राहत दी जा रही है, तो वर्षों से जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को भी समान रूप से राहत मिलनी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इन मामलों की समीक्षा कर निर्दोष आदिवासियों को जल्द से जल्द रिहा करने की दिशा में कदम उठाए जाएं, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *