किरंदुल परियोजना में राजभाषा पखवाडा-2022 का आयोजन

किरंदुल– किरंदुल परियोजना प्रमुख विनय कुमार मुख्य महाप्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन एवं बी के माधव उप महाप्रबंधक (कार्मिक) व सर्वकार्यभारी अधिकारी (राजभाषा) के समन्वयन से परियोजना में दिनांक 14 से 29 सितंबर 2022 तक राजभाषा पखवाड़ा आयोजित किया गया। राजभाषा पखवाडे के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कि हिंदी टंकण,क्विज, हिंदी मुहावरा / लोकोक्तियां,हिंदी नारा (स्लोगन) लेखन,सामान्य ज्ञान इत्यादि का आयोजन हुआ। दिनांक 29 सितंबर को राजभाषा पखवाडा का समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एस.बी. सिंह महाप्रबंधक (उत्पादन ) व विशिष्ट अतिथि सर्वश्री आर. राजकुमार महाप्रबंधक (संयंत्र),एस.गुहा उप महाप्रबंधक (वित्त), के. वीरप्रकाश उप महाप्रबंधक (सामग्री), शिवराम चिकाटे उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी), ओ. पी. भगत सहा महाप्रबंधक (औ. अभि.),विनोद कश्यप अध्यक्ष,ए. के. सिंह सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन व प्रदीप नामदेव एसकेएमएस प्रतिनिधि,सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदी की सरलता को व्यापक रूप में प्रचारित करने की आवश्यकता है। मूलरूप से हिंदी में कार्य करने से हिंदी गति निर्बाध रूप से बढ़ती जाएगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने भी राजभाषा हिंदी पर अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात वार्षिक राजभाषा पत्रिका सर्जना का विमोचन किया गया। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का संचालन संजय पाटील सहा.महाप्रबंधक (राजभाषा) ने किया जबकि धर्मेन्द्र सिन्हा सहा. महाप्रबंधक (कार्मिक) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ए.पी.पाण्डव वरिष्ठ आशुलिपिक (हिंदी) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *