भाजपा नेताओं का मिशन 2023 को लेकर लगातार प्रवास, बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय पहुंचे दंतेवाड़ा

भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय व संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय पहुँचे दंतेवाड़ा , माँ दंतेश्वरी के किये दर्शन, कार्यकर्ताओ की ली बैठक

किरन्दुल। आगामी वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता लगातार जिलों के प्रवास में है|भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के दंतेवाड़ा प्रवास के तूरंत बाद एक सप्ताह के अंदर भाजपा के दिग्गज नेता फिर दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर पहुंचे | भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय,बस्तर संभाग प्रभारी एवं राजनंदगाव सांसद संतोष पाण्डेय,जिला दंतेवाड़ा प्रभारी व पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व वन निगम अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी आज दंतेवाड़ा पहुंचे एवं बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन किये | भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी नियुक्त होने के पश्चात पाण्डेय दंतेवाड़ा जिले के प्रथम प्रवास पर पहुंचे और समन्वय समिति तथा भाजपा पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओ की संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में ली | नेताओं के आगमन पर भाजपा जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी के नेतृत्व में सभी ने जोरदार स्वागत किया |

पाण्डेय ने कहा की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में जो आक्रोश है और लगातार भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जो जनसेवा का कार्य किया जा रहा है उससे निश्चित तौर पर आगामी होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में दंतेवाड़ा समेत बस्तर के 12 सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा | छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 2018 में जो जनघोषणा पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता से वायदे किये थे उसे पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है और अब जनता ने 2023 में इस सरकार को विदा करने का मन बना लिया है, झूठे वायदे के दम पर बनी सरकार को सबक सीखाने जनता ने अब मूड बना लिया है और दोबारा जनता इन पर भरोसा करने वाली नहीं है क्योंकि काँठ की हांडी एक ही चढ़ती है बार बार नहीं | पाण्डेय ने कहा की राष्ट्र का निर्माण एवं जनसेवा ही भाजपा का उद्देश्य है इसी उद्देश्य के साथ हर भाजपा का कार्यकर्त्ता संगठन के नेतृत्व में एकजूट होकर जनता की आवाज़ बनकर निरंतर कार्य कर रहा है | श्रद्धेय अटल जी के सपनो के छत्तीसगढ़ एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के भारत को विश्वगुरु बनाने के उदेश्य के साथ कार्यकर्त्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें |

इस कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी,जिला सह प्रभारी जी वेंकट,विधानसभा प्रभारी अरुण भदौरिया, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,अ ज जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी,महामंत्री द्वय धीरेन्द्र प्रताप, संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाअध्यक्ष नविन विश्वकर्मा,अभिमन्यु सोनी,रामबाबू सिंह गौतम,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कमलाविनय नाग,उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,राकेश कुशवाहा,सुनीता भास्कर, जिला मंत्री सत्यनारायण महापात्र, उर्मिला तामो,रामु नेताम,राजन माहेश्वरी,पिंटू उइके,दुर्गा सिंह चौहान,पुतान सिंह, राजा गुप्ता, जगत पुजारी,दीपक बाजपेयी,मनीष सुराना, कुलदीप ठाकुर, पायल गुप्ता,श्रवण कड़ती,श्याम सिंह,मुन्ना मरकाम,खीरेन्द्र ठाकुर,कुणाल ठाकुर,जस्वीर नेगी,सुमित सिंह, महावीर महेश्वरी, अंति वेक,डी पी मिश्रा,भुवनेश्वर भारद्वाज,राजमन,रविन्द्र सोनी, अनिल जॉर्ज,सिंघासन गुप्ता,जयदयाल नागेश, भदरु,ऊर्दो ठाकुर,अनोज भदौरिया,लता मरकाम,ममता गुप्ता,बैसू मंडावी,कामों कुंजाम,मोहन ठाकुर,रुपन मंडल, श्रीकांत राव, धनसिंह नाग, साजन सिंह, राजतिलक यादव, मयंक यादव, रति राम एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *