नया रायपुर। एनटीपीसी नया रायपुर में 7 नवंबर 2026 को एनटीपीसी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ईडी (ओएस-आरएंडएम) बिद्या नंद झा ने एनटीपीसी का ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एनटीपीसी गीत गाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिद्या नंद झा ने एनटीपीसी के 51 वर्षों के गौरवशाली सफर और देश के विकास में कंपनी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कंपनी की उपलब्धियों और ऊर्जा क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर ईडी-यूएसएससी हर्ष आहूजा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनटीपीसी हरित भविष्य के निर्माण के लिए बेहतर कार्यप्रणालियों को अपनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने केक काटकर और गुब्बारे छोड़कर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।
समारोह में एनटीपीसी के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।