किरंदुल। दीपावली पर्व को लेकर किरंदुल नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ, दंतेवाड़ा के संरक्षक डॉ. राजेंद्र सक्सेना ने नगरवासियों को दीपावली एवं छठ पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने मां दंतेश्वरी और मां धनलक्ष्मी से नगर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति बनाए रखने की कामना की। साथ ही सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता आने की मंगलकामना की।