एमएस धोनी किक्रेट की दुनिया का बड़ा नाम

महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी किक्रेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं। इसी वर्ष धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार टीम इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी है। धोनी ने इस लीग में 250 मैचों में 5082 रन बनाए हैं। धोनी को ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है। विश्व कप हो या आईपीएल हो, धोनी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय हैं. लेकिन खिलाड़ी होने के साथ एमएस धोनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।

एमएस धोनी करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, कार और बाइक के लग्जरी कलेक्शन के मालिक हैं। धोनी सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन की लिस्ट में शामिल हैं। धोनी होटल से लेकर एयरस्पेस के मालिक भी हैं। आइए जानते हैं एमएस धोनी की आय कितनी है? वह कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

एमएस धोनी का आलीशान घर

महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं। वहां उनका महल जैसा आलीशान बंगला है। वर्ष 2017 में धोनी इस बंगले में शिफ्ट हुए थे। उनके घर का नाम ‘कैलाशपति’ है। इसके पहले धोनी रांची के हरमू हाउसिंग के तीन मंजिला मकान में रहा करते थे।धोनी का मुंबई में भी एक बंगला हैं। इसके अलावा देहरादून में भी धोनी का खूबसूरत बंगला है, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में लगभग 17.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *