भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के साथ टीवी शो ‘नजर’ में भी काम किया है। इसके साथ ही वो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। मोनालिसा अपने बर्थडे पर पति संग बाहर घूमने गई हैं। पति संग मोना ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया की हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं अब मोनालिसा की जो तस्वीर सामने आई है, उसने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। इस तस्वीर को देखने से पहले आप भी अपना दिल थाम लें।
मोनालिसा अपनी इस बिकिनी तस्वीर को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कार याद दिलाते नजर आ रहे हैं। मोनालिसा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अपनी संस्कृति की कोई मर्यादा नहीं है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘नजर सीरियल में कब नजर आओगी आप मोनालिसा जी।’ एक ने लिखा, ‘ठंड में गर्मी बढ़ रही है।’ एक ने कहा, ‘स्टनिंग लुक’। इस तरह के कई और कमेंट्स मोनालिसा की तस्वीर पर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि पूरी दुनिया जिसे मोनालिसा के नाम से जानती है उनका असली नाम अंतरा बिसवास है। मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में भी काफी पसंद की जाती है। बिग बॉस 10 के सेट पर शुरू हुई मोनालिसा और विक्रांत की लव स्टोरी इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने बिग बॉस के घर में ही शादी की थी। हालांकि जब दोनों ने शादी की थी तब सभी ने इसे सिर्फ टीआरपी स्टंट बताया था, लेकिन दोनों ने अपने प्यार और विश्वास से सभी को गलत साबित किया। आज दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं।