कर्नाटक | कर्नाटक राजनीति में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का अगला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है। इस बीच उनके करोड़ों रुपये की संपत्ति ने सुर्खियां बटोर ली हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, डीके शिवकुमार और उनके परिवार की कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें चल-अचल संपत्ति, बैंक जमा, शेयर और अन्य निवेश शामिल हैं।
डीके शिवकुमार के नाम पर 900 करोड़ रुपये का शॉपिंग मॉल और अचल संपत्ति की कुल वैल्यू 970 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं उनके बैंक खातों में 16 करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं। चल संपत्ति में 244 करोड़ रुपये और परिवार समेत 273 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है। इसके अलावा, शेयर मार्केट में 4.20 करोड़ रुपये का निवेश और 9 करोड़ रुपये की एफडी भी उनके पास है।
परिवार के पास कीमती सामान जैसे Rolex और Hublot घड़ियां हैं, जबकि पत्नी और बच्चों के पास ज्वेलरी की कुल कीमत 3.28 करोड़ रुपये से अधिक है। चुनावी हलफनामे में यह भी खुलासा हुआ कि उनके और पत्नी के नाम पर 30 करोड़ रुपये की एग्रीकल्चर लैंड, कई घर और फ्लैट 84 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हैं।
राजनीतिक हलचल और करोड़ों की संपत्ति के चलते डीके शिवकुमार फिलहाल चर्चा में हैं और उनके नेतृत्व में कर्नाटक की अगली सरकार पर सबकी निगाहें टिकी हैं।