मल्लाप कैंप में 1994 से लगातार हो रही महाकाली पूजा, 31 साल से कायम है परंपरा

किरंदुल। नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित मल्लाप कैंप में श्री श्री सार्वजनिक महाकाली पूजा समिति द्वारा वर्ष 1994 से लगातार महाकाली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। तीन दशकों से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गई है।

इस वर्ष भी समिति द्वारा भव्य रूप से महाकाली पूजा का आयोजन किया गया। इसके लिए आकर्षक पंडाल सजाया गया और मां काली की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 31 वर्षों से बिना किसी रुकावट के पूजा का आयोजन किया जा रहा है। नगरवासियों के सहयोग और श्रद्धा से यह धार्मिक परंपरा आज भी निरंतर जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *