रायपुर। दीपावली के पावन अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और वहां के शैक्षणिक वातावरण की जानकारी ली।
विद्यालय भ्रमण के दौरान श्री चौधरी ने संस्थान के महत्व, शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। दीपावली के अवसर पर उनका विद्यालय आगमन रहा।