शहीद कॉमरेड बारसा दूलाराम की 33वीं पुण्यतिथि पर किरंदुल में निकली रैली, स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

किरंदुल। शहीद कॉमरेड बारसा दूलाराम की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किरंदुल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर में रैली निकाली गई, जो रामपुर शिविर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई।

शहीद स्मारक पर पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड बारसा दूलाराम को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में किरंदुल एसकेएमएस के अध्यक्ष नोमेश्वर राव, सचिव प्रदीप नामदेव, पूर्व सचिव राजेश संधू, संगठन सचिव सुमित, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव के. साजी, महिला संगठन से सर्वदे, वरिष्ठ सदस्य मधुकर सीतापति राव, गुहा राम राणा, पी. किरण, देव तिवारी सहित संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *