त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, छत्तीसगढ़ से CM बघेल भी संभालेंगे मोर्चा

रायपुर। त्रिपुरा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से 18 जनवरी को घोषित त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होगा, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

बता दें त्रिपुरा विधानसभा में कुल 60 सीटें है। और वर्तमान में वहां अभी भाजपा की सरकार है। वहीं साल 2023 को विधानसभा चुनाव का साल बताया जा रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के अलावा इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। साल 2018 में हुए त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लेफ्ट के मजबूत किले को ढहा दिया था। 25 साल तक शासन करने वाली लेफ्ट सत्ता से बाहर हो गई, जबकि भाजपा ने पहली बार कमल खिलाया था।

naidunia

कांग्रेस-सीपीएम का गठबंधन

त्रिपुरा में कभी भाजपा का एक भी विधायक नहीं था, लेकिन उसने अपने शानदार प्रदर्शन से विरोधियों को चौंका दिया था। अब त्रिपुरा में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए सीपीएम और कांग्रेस इस बार साथ आए हैं। दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है। हालांकि, ममता बनर्जी की टीएमसी ने चुनाव में अकेले ही उतरने का फैसला किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *