दक्षिणी हवाओं ने रायपुर का बढ़ाया तापमान, दिन में उमस तो रात में कम हुई ठंड

रायपुर। प्रदेश के मौसम में फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। हवा की दिशा बदल गई है। अब प्रदेश में दक्षिण से हवा आ रही है, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही दिन में जहां उमस बढ़ रही है, वहीं रात में ठंड कम हो गई है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप के चलते अब उमस में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर की धूप अब थोड़ी जलने भी लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम में किसी प्रकार से बदलाव के संकेत नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इसी प्रकार ही रहेगा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। इसके चलते शनिवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *