किसान कांग्रेस धान खरीदी को लेकर मुस्तैदी से तैनात- मुख्यमंत्री ने धान खरीदी सुचारू ढंग से संचालित करने के दिए हैं सख्त निर्देश- साधेश्वर गबेल जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस शक्ति

साधेश्वर ने कहा- किसानों को धान खरीदी में समस्या आने पर तत्काल मोबाइल नंबरों पर दे जानकारी

डोड़की में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

सक्ती– छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है,तथा वर्तमान में किसानों का धान कटाई इत्यादि का कार्य कुछ विलंब होने के कारण बहुत सी सोसाइटियो में धान की खरीदी प्रारंभ नहीं हो पाई है, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के सक्ती जिले के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने शक्ति जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के किसान भाइयों को कहा है कि सरकार ने धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था की है तथा इसके बावजूद यदि खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या आती है वे तत्काल निम्नांकित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं

गबेल ने कहा कि ठेठ छत्तीसगढ़िया किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों के प्रति महा संवेदनशील है,एवम छत्तीसगढ़ के किसान को अपने परिश्रम के धान को बेचने मे किसी भी प्रकार की दिक्कत असुविधा परेशानी मत हो, इसके लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं,एवं कांग्रेस संगठन के द्वारा सभी सोसाइटियो में निगरानी समिति भी बनाया गया है, किसी भी किसान को परेशानी हो तो निम्न किसान सेवकों को अवगत कराएं… अर्जुन तिवारी- प्रदेश महामंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी…08013910000, राघवेंद्र सिंह- जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा एवं शक्ति….9907747844, रामविलास साहू प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़…09669029290,.साधेश्वर कुमार गबेल जिलाध्यक्ष… किसान कांग्रेस नवीन जिला शक्ति-09752618674 है

शक्ति विकासखंड के धान खरीदी केंद्र डोड़की में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

सक्ती-23 नवम्बर को शक्ति विकासखंड के धान खरीदी केंद्र डोड़की क्रमांक- 1056 में मां अन्नपूर्णा, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की विधि- विधान पूजा अर्चना कर धान खरीदी शुरू किया गया,इस अवसर पर साधेश्वर कुमार गबेल जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेश नवीन जिला शक्ति, निगरानी समिति सदस्य घसियादास महंत, गोविंद केवट खरीदी प्रभारी, प्रभात जायसवाल कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरेश गबेल, मुकुट धीरहे, किसान धनंजय पटेल, भूषण राठौर, फुलसाय सतनामी, गणेश सहित अन्य गणमान्य किसान उपस्थित रहे, इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों को राज्य की सरकार ने धान खरीदी के लिए 1 नवंबर से यह व्यवस्था लागू कर दी है,तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के हितैषी हैं, एवं किसानों की चिंता करते हुए आज धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था बना दिए हैं, तथा हम सभी राज्य सरकार के बहुत बहुत आभारी हैं जिन्होंने किसानों की चिंता की है, साथ ही अपने चुनाव के घोषणा पत्र के अनुरूप हम सभी के हित में कार्य कर रहे हैं|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *