रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट भेंट किया।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सामाजिक विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।