“हर घर तिरंगा अभियान”: नन्हे बालक वृक्षांश ने साइकिल पर तख्ती लगाकर नगर भ्रमण कर लोगों को तिरंगा लगाने किया जागरूक….. देखें वीडियों-

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरे देश भर में आजादी के 75वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव मनाने के लिए अपील किया गया है। जिसके अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर तिरंगा फहराया जायेगा। जिसके लिए शासन प्रशासन व्यापक रूप से तैयारी कर आम लोगों को विभिन्न माध्यमों से अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में पर्यावरण प्रेमी भोज कुमार साहू के 4 वर्षीय नन्हे पुत्र वृक्षांश (कनिष्क) भी आम लोगों को अपील व जागरूक करने के लिए अपने छोटे से सायकिल पर हर घर तिरंगा स्लोगन लिखा हुआ तख्ती व तिरंगा लगाकर सुबह नगर का भ्रमण कर रहे हैं। जिसे देखकर आम लोग नन्हे बच्चे को बिना देखे बिना तख्ती पढ़े आगे नही बढ़ रहें हैं। साथ ही प्रत्येक दिन अपने स्कूल ड्रेस में तिरंगा बना हुआ बैच लगाकर अपने दोस्तों को भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपील कर रहे हैं।

वृक्षांश ने इससे पहले भी अनेकों प्रकार के जागरूकता अभियान चला लोगो को दिया हैं संदेश-
नन्हे वृक्षांश समय समय पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाया है। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पल्स पोलियों जागरूकता अभियान व कोविड के जागरूकता के लिए मास्क लगाने हैंड सैनिटाईज करने जैसे जागरूकता अभियान चला चुका है। लगातार इस तरह अभियान चलाने के कारण नन्हे बालक को नगर के सभी लोग जानने लगे हैं और इनके इन सब कामों को लोग भूरीभूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *