बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

किरंदुल। किरंदुल के वार्ड क्रमांक 3 स्थित बंगाली कैंप में गणेश उत्सव के समापन पर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी।

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए नजर आए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ विसर्जन में हिस्सा लिया।

गणपति प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा बंगाली कैंप तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के साथ ही गणेशोत्सव का समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष बप्पा के पुनः आगमन की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *