फेसबुक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल, BJP विधायक पुरंदर मिश्रा को लेकर टिप्पणी पर FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पोस्ट पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी

जानकारी के अनुसार, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा से संबंधित एक फेसबुक पोस्ट पर 10 जुलाई को ‘ललित टांडी ललित’ नाम के फेसबुक अकाउंट से कथित रूप से अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की गई। आरोप है कि इस टिप्पणी के जरिए विधायक की प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।

पार्षद ने दर्ज कराई शिकायत

मामले में भाजपा पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज की FIR

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *