किरंदुल में दीपोत्सव की धूम, पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य आरसी नाहक ने दी शुभकामनाएं

किरंदुल। दीपावली पर्व को लेकर किरंदुल नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य आरसी नाहक ने नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियों का प्रकाश हमेशा बना रहे। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *