भाजपा जांजगीर-चांपा जिले की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ली बैठक

भाजपा पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण आप नेता संजय शर्मा ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता शक्ति से 

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले की जिला स्तरीय बैठक 9 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश अनुसार हम सभी को पोलिंग बूथों पर सशक्त कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है,तथा आने वाले विधानसभा के चुनाव में हम सभी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है, अतः हम पोलिंग बूथ स्तर पर तत्परता से जुट जाएं एवं संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों का सक्रियता के साथ क्रियान्वयन करें वही प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने मंडल वार पार्टी के प्रभारी एवं सह प्रभारियों से भी संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की, साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों एवं उनकी योजनाओं को नीचे स्तर तक आम जनता के बीच पहुंचाने का भी आग्रह किया, कार्यक्रम को संभागीय प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने संबोधित करते हुए बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी/ सदस्यों से संगठनात्मक विषयों पर जानकारी लेते हुए अपना मार्गदर्शन दिया,तथा  राय ने कहा कि आज केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे देश में विकास के लिए एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक पहचान स्थापित की है,

तथा हम सभी को मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं को लोगों को बताना है तथा हम सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत बनाते हुए कार्य करना है,बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने करते हुए जांजगीर चांपा जिले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं आगंतुक प्रदेश पदाधिकारियों का शाल/ श्रीफल एवं भारतीय जनता पार्टी के गमछे के साथ स्वागत किया गया, साथ ही विगत दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक के रुप में मिले सम्मान हेतु जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल एवं अकलतरा के विधायक सौरभ सिंह का पार्टी की ओर से करतल ध्वनि के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया,एवं बैठक के दौरान आगंतुक समस्त पदाधिकारियों के पंजीयन की व्यवस्था में लगी महिला मोर्चा की बहनों ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया, तो वही युवा मोर्चा के साथियों ने भी पंजीयन एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया तथा अंत में समस्त व्यवस्था में जुटे सदस्यों का मंचस्थ अतिथियों की ओर से परिचय कराते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम की प्रस्तुति चांपा नगर मंडल के महामंत्री महावीर सोनी ने की तथा बैठक में जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न स्थानों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे एवं मंचासीन अतिथियों में प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल, बेलतरा विधायक एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी रजनीश सिंह, जिले के सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले एवं अकलतरा विधायक सौरभ सिंह प्रमुख मंचस्थ रहे साथ ही बैठक में सभी मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारियों द्वारा अपने-अपने मंडल से संबंधित संगठनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन भी प्रदेश संगठन महामंत्री के सामने प्रस्तुत किया गया साथ ही कार्यक्रम के पश्चात आगंतुक पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए जिला भाजपा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ किया गया एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों में वृहद रूप से वृक्षारोपण करने एवं वृक्षों को संरक्षण देने की भी अपील की गई साथ ही बैठक के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के आम आदमी पार्टी के नेता संजय शर्मा नैला जांजगीर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसका मंचस्थ पदाधिकारियों ने पार्टी का गमछा बनाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *